आगरालीक्स…आगरा में आज 28 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस पॉश इलाके से लगातार मिल रहे कोरोना पेशेंट. जानिए अब आगरा में कितने है कोरोना के कुल मरीज

आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हर दिन कोरोना पेशेंट मिल रहे हैं. आज भी रिकॉर्ड संख्या में कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आगरा में आज 28 कोरोना मरीज मिले हैं. जिनमें दस साल का बच्चा भी शामिल है. आगरा में अब तक 115 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिसमें से 70 के करीब मरीज एक्टिव हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से एक भी कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है. सभी को दवाएं उपलब्ध कराकर घर ही दी गई हैं. वहीं शहर के दयालबाग एरिया से लगातार कोरोना पेंशेंट का मिलना जारी है. यहां से हर दिन मरीज मिल रहे हैं.
यहां—यहां से मिले कोरोना मरीज
आगरा में आज जो 28 कोरोना मरीज मिले हैं वह दयालबाग, मधु नगर, कोटली की बगीची, शाहगंज, सरला बाग, खंदारी, आगरा कैंड सहित कई इलाकों के हैं.