आगरालीक्स…मकर संक्रांति के बाद फिर से बजेंगी शहनाइयां. जनवरी से मार्च तक विवाह के 28 शुभ मुहूर्त. जानिए कब हो सकता है आपका विवाह…
हिन्दू धर्म के अनुसार जब भी कोई शुभ कार्य किया जाता है तो उसके लिए सबसे पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है. शादी के लिए भी शुभ मुहूर्त देखे जाते हैं. इस साल 2023 में मकर संक्रांति के बाद से शहनाइयां बजना शुरू हो जाएंगी. जनवरी, फरवरी, मार्च, में कुल 28 शुभ मुहूर्त विवाह के बन रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त फरवरी में बन रहे हैं.

जानिए किस माह कौन सी हैं विवाह की शुभ तिथियां
जनवरी में कुल 8 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. पंचांग के अनुसार इस माह की 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30 व 31 जनवरी विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं.
फरवरी में कुल 12 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. पंचांग के अनुसार इस माह की 1, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 15, 22, 23, 27 और 28 तारीखें विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं.
मार्च में कुल 8 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. पंचांग के अनुसार इस माह की 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 14 तारीखें विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं.