Thursday , 15 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 29 year old pregnant died, FIR lodge against Shree Ganga Hospital Doctor’s & Owner#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 29 year old pregnant died, FIR lodge against Shree Ganga Hospital Doctor’s & Owner#Agra

आगरालीक्स…. Agra News : आगरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत के बाद भड़के परिजन, हॉस्पिटल में तोड़फोड़। डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा। ( Agra News : 29 year old pregnant died, FIR lodge against Shree Ganga Hospital Doctor’s & Owner#Agra )


आगरा के ताजगंज के नकला कली निवासी अजय की 27 साल की पत्नी पूजा गर्भवती थी और देवरी रोड स्थित श्री गंगा हॉस्पिटल में डॉ. शालिनी अस्थाना से इलाज करा रहीं थीं। आरोप है कि 23 जनवरी को पूजा को हॉस्पिटल में लेकर आए, उसे इंजेक्शन लगाने के बाद घर भेज दिया जबकि परिजनों ने भर्ती करने के लिए कहा था। सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर पूजा को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर नहीं थी और उसे भर्ती नहीं किया। इसके बाद दूसरे अस्पताल में ले गए वहां भी भर्ती नहीं किया। एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे वहां म्रत घोषित कर दिया।
हॉस्पिटल में तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज


पूजा की मौत होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर दी, पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। अस्पताल में कोई डॉक्टर और कर्मचारी नहीं था सात मरीज भर्ती थे उन्हें दूसरी जगह भेज दिया गया। ताजगंज प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, डॉ. शालिनी अस्थाना, डॉ. हरेश लवानियां और संचालक​विनोद के खिलाफ इलाज में लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Accused arrested for cheating crores of rupees in the name of online trading…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस की पकड़ में बीबीए स्टूडेंट. लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियां और...

बिगलीक्स

Agra Local News: Schools will reopen tomorrow after 18 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 18 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल. पेरेंट्स के पास...

बिगलीक्स

Agra Local News: Income tax survey on 35 places of big Dairy product company in Agra, delhi and rajasthan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एक बड़े ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर का सर्वे....

बिगलीक्स

Agra Local News: Container collided with high tension line, 118 refrigerators burnt to ashes due to fire…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, आग लगने से 118 फ्रिज...

error: Content is protected !!