आगरालीक्स …Agra News : आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा , अपनी बॉलिंग बेटिंग से पहचान बनाने के बाद डिप्टी एसपी की भूमिका में दिखाई देंगी। दीप्ति शर्मा को डिप्टी एसपी की वर्दी दी गई, मुरादाबाद में आयोजित समारोह में उन्हें डिप्टी एसपी की वर्दी दी गई। ( Agra News : Cricketer Deepti Sharma Depti SP in UP Police#Agra )
इंग्लैंड के बर्मिंघम में 2023 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीता था, क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने बॉलिंग के साथ बेटिंग से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने डिप्टी एसपी का नियुक्ति पत्र सौंपा था लेकिन उन्हें फील्ड पोस्टिंग नहीं दी गई थी, फील्ड पोस्टिंग एक साल के प्रशिक्षण के बाद दी जाती है।
मुरादाबाद में हुए समारोह में दी गई वर्दी
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को मुरादाबाद में हुए समारोह में डिप्टी एसपी की वर्दी दी गई, समारोह में उनके श्रीभगवान शर्मा, भाई सुमित शर्मा और प्रशांत शर्मा शामिल रहे।