आगरालीक्स…. आगरा में दीपोत्सव पर फूड प्वाइजनिंग से 30 लोगों की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती।
आगरा के शमसाबाद के गुबरारी गांव स्थित ईंट भटठे पर प्रसाद बिहार निवासी 50 लोग काम करते हैं। बुधवार को भटठे पर काम करने के बाद मजदूर अपनी झोपड़ी में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रात को एक युवक आया, उसने सभी को प्रसाद के रूप में लडडू दिए। लडडू खाने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में 30 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी तबीयत
एक साथ 30 लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, इसमें से गंभीर मरीजों को अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ी है।