आगरालीक्स…आगरा में 321 युवक—युवतियों को मिला ज्वाइनिंग लैटर. नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार समारोह के दौरान, नए भर्ती होने वाले 71000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। पोस्टल विभाग आगरा ने प्रधानमंत्री रोजगार मेला में सहभागिता की जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा केंद्र के पांच विभागों के 321 युवा लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसमें 141 डाक विभाग, 163 रेलवे, 13 डिफेंस, एक बीएसएफ, एक सीएसडी और दो पीएनबी के पद शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाकर सभी अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग अनुमोदित पदों की रिक्तिरयों को भरने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। सूर सदन संजय प्लेस आगरा में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भारतीय रेलवे न केवल भारत की सबसे बड़ी बल्कि सबसे बेहतर नियोक्ता भी है। यह अपने कर्मचारियों को वह सब प्रदान करती है जो उनके लिए जरूरी होता है। भारतीय रेलवे में नौकरी करना न केवल सामाजिक दृष्टिन से सम्मान जनक है बल्कि अनेक दृष्टि से लाभप्रद भी है।