आगरालीक्स…Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी के 34 साल के युवक में निजी लैब की जांच में कोरोना की पुष्टि। घबराएं नहीं, कहां कराएं इलाज और जांच देखें। ( Agra News: 34 year old test corona positive in private lab in Agra#Agra)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती फिरोजाबाद के 78 साल के कोरोना संदिग्ध मरीज की मंगलवार सुबह मौत हो गई थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के एक युवक में निजी लैब की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक नोएडा की एक हेल्थ सिस्टम कंपनी में कार्यरत है। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाला 34 साल का युवक 23 मई को गाजियाबाद गया था वहां से अयोध्या और लौटकर 25 मई को आगरा आ गया। बुखार आन पर कोरोना की निजी लैब से जांच कराई। इसमें कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पांच परिजन किए गए आइसोलेट, पहले भी हो चुका है कोविड
युवक के परिवार में माता पिता सहित पांच सदस्य हैं, इन सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। युवक 2020 में कोरोना संक्रमित हो चुका है और कोविड की बूस्टर डोज भी लग चुकी है।
घबराएं नहीं, जांच और इलाज की सुविधा
कोरोना से घबराएं नहीं, कोरोना के नए वैरिएंट से मामूली लक्षण आ रहे हैं। जांच और इलाज की सुविधा एसएन मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में की जा रही है। मामूली लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया जाएगा, गंभीर मरीज ही भर्ती किए जाएंगे।