आगरालीक्स….आगरा में डीजे पर डांस करते करते 35 साल की युवती गिर गई, उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
आगरा के बाह के बिजौली गांव में शुक्रवार रात को गौरव शादी समारोह में लग्न का कार्यक्रम था। यहां रात में डीजे पर लोग डांस कर रहे थे।
डांस करते करते जमीन पर गिरी और मौत
लग्न के कार्यक्रम में रात में डीजे पर सभी डांस कर रहे थे, दूल्हा का बुआ 35 साल की संगीता भी डांस कर रही थी, डांस करते करते अचानक से वह डीजे पर ही गिर गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी, परिजन उन्हें पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी, इससे परिवार में कोहराम मच गया।