आगरालीक्स…आगरा में 38 लोगों ने किया रक्तदान, इनमें से 90% रक्तदाताओं के जीवन का यह पहला रक्तदान रहा…रक्तदान को समर्पित प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया शिविर
दानेन भूतानि वशी भवन्ति दानेन वैराण्यपि यान्ति नाशम् ।
परोऽपि बन्धुत्वभुपैति दानैर् दानं हि सर्वेव्यसनानि हन्ति ॥
(अर्थात दान से सभी प्राणी वश होते है; दान से बैर खत्म हो जाता है । #दान से शत्रु भी भाई बन जाता है; दान से ही सभी संकट दूर होते हैं)
दो प्रकार के दान वर्तमान समय में श्रेष्ठ हैं—पहला अंगदान और दूसरा रक्तदान. अंगदान की लड़ाई अभी कठिन है पर रक्तदान के प्रति जागरूकता शायद निकट भविष्य में इसकी मांग और आपुर्ति में सामंजस्य स्थापित कर पाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सदैव रक्तदान और जीवनदान को समर्पित संस्था प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीएफटीआई कॉलेज शास्त्रीपुरम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर की सबसे अद्भुत बात यह रही कि रक्तदान करने वाले 38 रक्तदाताओं में से 90% रक्तदाताओं के जीवन का यह पहला रक्तदान रहा। किसी भी प्रकार के रक्तदान शिविर को सफल उसका उद्देश्य बनाता है शिविर में 38 यूनिट रक्तदान हुआ परंतु अधिकांश रक्तदाता जो इस उद्देश्य के प्रति जागरूक हुए और अपने जीवन का पहला रक्तदान करने आए यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

सीएफटीआई कॉलेज से निदेशक सनातन साहू ने शिविर का शुभारंभ किया एवं संस्थान से उमाशंकर, प्रमोद,अशोक ने रक्तदान शिविर में आयोजन का कार्यभार संभाला। लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रारंभ वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुभांशु पचौरी, अनुकृति सिंह धाकरे, प्रशांत गोस्वामी एवं अंकुर शंकर गौतम उपस्थित रहे।
रक्तदान करने के लिए आप 9690-350-350 पर whatsapp कर सकते हैं।