आगरालीक्स…. आगरा में प्रोपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या, प्रोपर्टी डीलर साइट से अपने घर लौट रहे थे।
आगरा के बरौली अहीर के रहने वाले 40 साल के विश्वदीप यादव अपने चाचा रमाकांत के साथ जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। बुधवार सुबह वे बरौली अहीर स्थित साइट पर गए थे, साइट पर प्लाट काटने का काम चल रहा था, साइट से वे रात 7.30 बजे अपने घर लौट रहे थे।
गांव के ही युवकों पर चाकू से गोदकर हत्या का आरोप
आरोप है कि विश्वदीप स्कूटर से अपने घर लौट रहे थे, रास्ते में गुतिला मोड पर एक खोखे के पास गांव के ही मनोज उसके भाई दुर्गेश और वैशाली ने रोक लिया, विवाद के बाद प्रोपर्टी डीलर विश्वदीप पर चाकू से हमला कर दिया, स्थानीय लोग आ गए, विश्वदीप के दिल के पास भी एक चाकू लगा था, उसे अस्पताल ले गए, कुछ देर बाद मौत हो गई।
तगादा को लेकर हुआ विवाद
आरोप है कि विश्वदीप के मनोज पर रुपये निकल रहे थे, वह रुपये मांग रहा था इसी को लेकर विवाद हुआ और चाकू से गोद कर हत्या कर दी।