आगरालीक्स… Agra News : आगरा में महिला की हत्या, महिला का शव बोरे में खाली प्लाट में मिला, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News : 45 year old woman murdered in Agra#Agra)
आगरा के थाना ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया में प्रताप सिंह अपनी पत्नी गीता देवी, बेटे भूरा के साथ रहते हैं। यहां एक साल पहले गीता देवी का भाई रवि भी किराए पर कमरा लेकर रहने लगा, रवि की पत्नी रोशनी से भूरा के प्रेम संबंध हो गए। 16 फरवरी को भूरा अपनी मामी यानी रवि की पत्नी रोशनी को लेकर बल्लभगढ़ चला गया।रोशनी ने भी भूरा के साथ रहने के लिए कह दिया, इससे रवि आक्रोशित था।
बहन की हत्या करने के बाद बोरे में रखकर शव फेंका
सोमवार सुबह प्रताप सिंह के घर के बगल के प्लाट में रवि बोरा फेंक रहा था, बोरे से पैर बाहर निकल रहे थे। पड़ोसियों ने शोर मचा दिया, रवि वहां से भाग गया। बोरा खोलने पर उसमें प्रताप सिंह की पत्नी गीता देवी का शव था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।