आगरालीक्स… Agra News : आगरा में सात फेरे और दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा कहा कि दुल्हन ने सिंदूर पौंध दिया और रिश्ता टूट गया। ( Agra News : Woman refuse to marry after groom demand bullet after Sindoor ceremony#Agra )
आगरा के कुबेरपुर पर शनिवार को दिल्ली से बारात आई थी, शादी की रस्में हुई, रात में जयमाला के बाद फेरे लिए गए। रविवार सुबह फेरे की रस्म होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।
दूल्हा ने कर दी बुलट की मांग
दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के बाद दूल्हा ने दहेज में बुलट की मांग कर दी। उसे दुल्हन के परिजनों ने बताया कि बुलट देने की हैसियत नहीं है इसके बाद भी दूल्हा नहीं माना। कई घंटे तक दूूल्हे को समझाने के प्रयास चलते रहे इसी दौरान दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसे देख दुल्हन ने मांग का सिंदूर पौंध दिया और कह दिया कि दहेज लेनी है तो उसे शादी नहीं करनी। यह देख सभी के होश उड़ गए। कुबेरपुर चौकी पर दुल्हन और दूल्हा पक्ष की तरफ से लोग पहुंच गए।
पंचायत के बाद टूट गया रिश्ता, दुल्हन के बिना लौटी बारात
कई घंटे तक पंचायत चली, दुल्हन ने दहेज लेने की मांग करने पर शादी से इन्कार कर दिया। पंचायत के बाद दोनों पक्षों की एक दूसरे का सामान वापस कर रिश्ता तोड़ने पर सहमति बन गई। दुल्हन के बिना ही वारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है समझौता हो गया।
सांकेतिक इंटरनेट फोटो