आगरालीक्स…आगरा में चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस ने पकड़े. जुए खेलने के थे आदी, एसओजी और शाहगंज पुलिस ने दबोचे
एसओजी व थाना शाहगंज टीम ने शहर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है.
थाना शाहगंज व एसओजी टीम द्वारा आज संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी. मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश बाइक से पचकुइयां की तरफ आ रहे हैं. इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई. कुछ समय बाद एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया. पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा इस पर पुलिस ने दबिश देकर चारों से घेर कर उसे अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इसके कब्जे से एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक बाइक बरामद की. इसकी निशानदेही पर सागर पुत्र मोहन कुमार निवासी 71 अशोक नगर थाना लोहामंडी को भी अरेस्ट कर लिया.

पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सतीश बताया. पूछताछ में उसने बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है और 27 जुलाई को अपनी बेटी को स्कूल से घर लेकर आ रही महिला के गले से चेन उसने ही लूटी थी. उसी दिन मैंने लूटी गई चेन को सुनार की दुकान पर बेच दिया था और उस पैसे को जुआ में हार गया.