आगरालीक्स…आगरा के बीडी कॉन्वेंट स्कूल की 46 छात्राओं को लगाई वैक्सीन. सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए रोटरी क्लब ग्रेस ने लगाया कैम्प
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेस ने एक पहल पाठशाला के सहयोग से एक कदम और बढ़ा दिया। संस्था की ओर से बुधवार को उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में बीडी कॉन्वेंट स्कूल की 46 बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया। यह इस माह दूसरा हेल्थ कैंप है।
रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेस की संस्थापक प्रेसिडेंट एवं रेनबो आईवीएफ की एमडी जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि भारत में सर्वाइकल सबसे आम कैंसर है। इसका इलाज तभी संभव है जब समय पर इसका पता चल जाए। जानकारी के अभाव में देश में बहुत से मरीजों की मौत हो जाती है। इसलिए महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है।
क्लब की प्रेसिडेंट रुचि अग्रवाल ने बताया कि हमारा मकसद सर्वाइकल कैंसर की 500 डोज लगाना है। इसी कड़ी में आज वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। यह इस माह दूसरा शिविर है। क्लब की ओर से 5 सितंबर को भी कैंप लगाया गया था और आगे भी लगाए जाते रहेंगे। प्रोग्राम का संचालन प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, रवि अग्रवाल ने किया। क्लब की सचिव डॉक्टर नीतू चौधरी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा, डॉक्टर केशव मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष गरिमा मंगल और नीलम मेहरोत्रा, एक पहल संस्था के संस्थापक एवं सचिव मनीष राय, अध्यक्ष डॉक्टर ईभा गर्ग और वाइस प्रेसिडेंट अंकित खंडेलवाल उपस्थित थे।