आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना तेजी से फैलने लगा है, 11 नए केस मिले, एक्टिव केस 48 पहुंचे। सर्दी जुकाम के साथ कोरोना में तेज बुखार, जानें किस क्षेत्र में मिले ज्यादा केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना के 11 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना के सात मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 48 हो गए हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के केस अधिक
कोरोना के नए केस शहरी क्षेत्र में अधिक मिल रहे हैं। सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ि मरीजों की जांच में कोरोना की पुष्टि हो रही है। तीन से चार दिन तक तेज बुखार आ रहा है। विजय नगर कॉलोनी, आवास विकास, दयालबाग, ताजगंज में कोरोना के एक्टिव केस अधिक हैं। इसके साथ ही दयालबाग और कमला नगर में भी कोरोना के नए केस मिले हैं।
भाप लेने से मिल रहा फायदा
कोरोना के मरीजों में तेज बुखार के साथ ही सर्दी जुकाम की समस्या हो रही है। इन मरीजों को भाप लेने से फायदा मिल रहा है। दिन में दो से तीन बार भाप ले सकते हैं।