आगरालीक्स…आगरा रेल मंडल का कमाल. जून में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले 48867 यात्री पकड़े. 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला..
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा हर्षिकेश मौर्य के निर्देशन मे विरेन्द्र सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक / कोचिंग के नेतृत्व में आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडो में जून -2025 में टिकट चेकिंग जाँच अभियान चलाया गया, जिसमे 4 किलाबंदी जाँच, 3 औचक, 2 स्पॉट एवं 9 मजिस्ट्रेट चेक कराये गये. इसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करते हुए 22975 यात्रियों से रु.1.72/- करोड़, अनियमित यात्रा करते हुए 25461 यात्रियों से रु.1.30/- करोड़ , बिना बुक लगेज के साथ 4 यात्रियों से रु.3670/ एवं धारा(145) गंदगी करते हुए पाए जाने पर 427 यात्रियों से रु.46,250/जुर्माना वसूला गया है. इस तरह कुल 48867 यात्रियों से रु.3.03 /- करोड़ आय की प्राप्ति हुई जो की माह जून 2025 के लक्ष्य से 2.67% अधिक है.तीन महीने में 7.96 करोड़ की आय
इस वित्तीय वर्ष अप्रैल -2025 से जून- 2025 तक 10 किलाबंदी जाँच, 5 औचक, 3 स्पॉट एवं 56 मजिस्ट्रेट चेक कराये गये जिससे बिना टिकट यात्रा करते हुए 63506 यात्रियों से रु. 4.64/- करोड़, अनियमित यात्रा करते हुए 65294 यात्रियों से Rs.3.29/-करोड़, बिना बुक लगेज के साथ 31 यात्रियों से रु 35,100/ एवं धारा(145) गंदगी करते हुए पाए जाने पर 1542 यात्रियों से रु.1.67/- लाख जुर्माना वसूला गया है. कुल 130373 यात्रियों से रु. 7.96 /- करोड़ की आय की प्राप्ति हुई.