Monday , 20 April 2026
Home बिजनेस Agra News: 5 busiest markets of Agra. people like to shop here…#agranews
बिजनेस

Agra News: 5 busiest markets of Agra. people like to shop here…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा के 5 सबसे व्यस्त मार्केट. फेस्टिव सीजन शुरू होते ही यहां लग जाती है ग्राहकों की भीड़, यहां शॉपिंग करना लोगों को पसंद

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है. बाजार इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ग्राहकों की चहलकदमी भी दिखाई दे रही है. 20 अक्टूबर को करवाचौथ है…ऐसे में अभी से बाजारों में खरीददारों, खासकर महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ दिखाई दे रही हे. साड़ियों की दुकानें हो या फिर गिफ्ट्स शॉप, ज्वेलरी शॉप हो या फिर साज श्रृंगार की दुकानें..हर जगह खरीदारी चल रही है. सुबह से ही कस्टमर्स का आना शुरू हो जाता है. अब तो सरकार ने दुकानों के बंद करने का समय की जो पाबंदी थी उसे भी हटा दिया है, ऐसे में दुकानें देर तक खुल रही हैं और कस्टमर्स भी देर रात तक शॉपिंग करने के लिए निकल रहे हैं.

यूं तो आगरा अब फैशन ट्रेंड्स में काफी ग्रोथ कर रहा है. शहर के हर मार्केट में लोग खरीददारी करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन दिवाली जैसे पर्व में अगर शॉपिंग करना हो तो लोगों के फेवरेट मार्केट्स भी होते हैं, जहां वो खरीददारी करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. ये मार्केट ऐसे हैं जहां लोगों को कम रेंज से लेकर ब्रांडेड आइटम्स तक मिल जाते हैं. तो आज हम बताते हैं कि आगरा के वो 5 मार्केट, जो लोगों को सबसे अधिक पसंद हैं.

सिंधी बाजार
दिवाली पर कपड़ों की शॉपिंग करना हो तो लोगों की सबसे अधिक पसंद में सिंधी बाजार शामिल है. पुराने शहर में स्थित शहर का ये एक ऐसा मार्केट है जहां आपको कम रेंज की वैरायटी भी मिल जाएगी और ब्रांडेड भी. बच्चों के कपड़े हों या फिर साड़ियां. मैन्स वियर हो या फिर लेडीज वियर…इस मार्केट में आपको हर तरह की वैरायटी मिल जाती है. ऐसे में दिवाली पर ये मार्केट लोगों को काफी पसंद आता है.

किनारी बाजार
दिवाली पर ज्वेलरी की शॉपिंग के लिए आज भी लोगों की पहली पसंद किनारी बाजार ही है. यही नहीं धनतेरस पर बर्तनों की खरीददारी के लिए भी ये मार्केट सबसे उपयुक्त माना जाता है. शहर के एक से बढ़कर एक ज्वेलर्स यहां पर है. हालांकि इनमें से कई ज्वेलर्स ने अपनी ब्रांचेस ​एमजी रोड सहित अन्य जगहों पर खोल ली है, इसके आगे लुहार गली थोक आइटम्स के लिए प्रसिद्ध है. यहां भी इतनी भीड़ होती है कि निकलना तक मुश्किल हो जाता है.

शाहगंज
सिंधी बाजार की तरह शाहगंज भी लोगों की फेवरेट मार्केट्स में शुमार है. यहां भी किड्स वियर, लेडीज व मैन्स वियर की कई वैरायटीज व रेंज कस्टमर्स को मिल जाती हैं. ऐसे में लोग इस मार्केट में भी दिवाली पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं.

सुभाष बाजार
किनारी बाजार से आगे ही ​सुभाष बाजार और बिजलीघर ऐसे मार्केट हैं जहां भी लोगों को शॉपिंग करना काफी पसंद है. फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ ही यहां ग्राहकों की खरीददारी करने के लिए पहुंचना शुरू हो गया है. खासकर सहालग के लिए यहां जबर्दस्त खरीदारी की जाती है.

न्यू आगरा
हाल के कुछ समय में न्यू आगरा मार्केट भी शहर के सबसे व्यस्त मार्केट में शुमार होने लगा है. खासकर कपड़ों की वैरायटी यहां जबर्दस्त मिलती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Traders in Agra Warn of Agitation Against Trade License Fees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की नगर निगम को दो टूक—ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस...

बिजनेस

Agra News: Agra’s businessmen are worried – all packaging materials made from petroleum products have become 70% more expensive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल...

बिजनेस

Agra News: Agra’s MGCO Legal Corporate Firm honored with 4 Awards in Fortune India Legal Excellence Awards 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में...

बिजनेस

Agra News: The Middle East war has increased the price of shoes by 10-20 percent…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जूते पर युद्ध का ‘टेंशन’ वाला असर. कई फैक्ट्रियों में...

error: Content is protected !!