आगरालीक्स…आगरा की कोर्ट से फरार इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय की सूचना पर 50 हजार रुपये का इनाम. चस्पा किए गए पोस्टर. आगरा—फिरोजाबाद की पुलिस तलाश में.
आगरा की कोर्ट परिसर से फरार हुए गैंगस्टर विनय श्रोत्रिया उर्फ विनय शर्मा की तलाश में अब आगरा और फिरोजाबाद की पुलिस लगी हुई हैं. शनिवार को फिरोजाबाद पुलिस को सूचना मिली कि विनय जनपद न्यायालय में सरेंडर कर सकता है जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार के साथ ही कोर्ट की ओर आने—जाने वाले रास्तों पर सघन चेकिंग करना शुरू कर दिया. रास्ते को सील कर दिया गया और पुलिस ने किसी भी वाहन को अंदर जाने नहीं दिया लेकिनशाम तक विनय का कोई सुराग नहीं लग सका. इधर पुलिस ने फिरोजाबाद न्यायालय के गेट पर विनय श्रोत्रिय और उसके साथियों के फोटो चस्पा किए हैं. इसमें गैंगस्टर और उसके साथियों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी गई है.

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार निवासी विनय श्रोत्रिय पर गैंगस्टर दर्ज है, आगरा की बरहन पुलिस ने विनय श्रोत्रिय को पकड़ा था, 15 दिसंबर 2018 से गैंगस्टर विनय श्रोत्रिया जिला जेल में बंद है. विनय श्रोत्रिय को बीते बुधवार की जिला जेल से आगरा दीवानी में डकैती कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को दीवानी में पेशी के लिए ले जाते पहले से मौजूद उसके दो तीन साथियों ने पुलिस कर्मी को धक्का मार दिया. उसको मारने की कोशिश की और गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को अपने साथ लेकर चले गए.