आगरालीक्स…. आगरा में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर हादसा, एक की मौत।
आगरा के जगदीशपुरा के रहने वाले 28 साल के कन्हैया अपनी मां 50 साल की पिंकी बघेल के साथ एक्टिवा से टूंडला गया था, वे रात को टूंडला से अपने घर एक्टिवा से लौट रहे थे। ( 50 year old woman died after truck hit active on Flyover waterworks in Agra)
वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर ट्रक ने चपेट में लिया, मौत
मंगलवार रात 10 बजे ट्रक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। इससे कन्हैया बघेल के पीछे बैठी उनकी मां पिंकी बघेल गिर गईं, इससे ट्रक की चपेट में आ गईं। पिंकी बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर जाम लग गया। घंटों वाहन फंसे रहे।