आगरालीक्स….. आगरा में ज्वैलर को मोबाइल को लेकर हुआ विवाद और मारपीट, ज्वैलर की मौत।
आगरा की नमक की मंडी में ज्वैलर्स सहित अन्य दुकाने हैं, यहां जरार बाह निवासी 52 साल के ज्वैलर पप्पू वर्मा अपने परिवार के साथ खरीदारी करने लगाए थे। पप्पू वर्मा का बाह में ज्वैलरी का शोरूम है।

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद
परिजनों का कहना है कि दो महीने पहले ज्वैलर पप्पू वर्मा के बेटे उदय का गांव के ही युवकों ने मोबाइल छीन लिया था, शनिवार को पप्पू वर्मा अपने परिवार के साथ नमक की मंडी खरीदारी करने आए थे, उन्हें उदय से मोबाइल छीनने वाले युवक दिखाई दे गए। उन्होंने युवकों को रोक लिया और मोबाइल वापस करने की कहने लगे। इसे लेकर विवाद हो गया, गाली गलौज होने लगी।
मारपीट करने से मौत
परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद ज्वैलर पप्पू वर्मा से युवकों ने मारपीट कर दी, उनकी तबीयत बिगड़ गई। ज्वैलर पप्पू वर्मा को अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, ज्वैलर के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।