आगरालीक्स …आगरा में 54 लाख पौधे लगाए गए हैं। 15 ब्लॉकों में 450 स्थलों पर कुल 86.59 हैक्टेयर क्षेत्रफल में मियावॉकी पद्धति से 23,13,000 पौधे लगाए गए। ( Agra News : 54 Lakh sapling planted in Agra )
वृक्षारोपण अभियान-2024 के तहत आगरा में शनिवार को जिले में 54 लाख पौधे लगाए गए। एक पेड मां के नाम” के तहत पौधे लगाए गए।
23 हजार से अधिक पौधे लगाए
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने अवगत कराया है कि वृक्षारोपण अभियान-2024 के अन्तर्गत जनपद आगरा के 15 विकास खण्डों में 450 स्थलों पर कुल 86.59 हैक्टेयर क्षेत्रफल में मियावॉकी पद्धति से 23,13,000 पौधों का रोपण कार्य कराया गया। इस प्रकार का अभिनव कार्य प्रदेश में किसी भी जनपद द्वारा अभी तक नहीं कराया गया है। इससे जनपद आगरा में सघन वन की स्थापना होने के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा, पानी को संरक्षित करने, जलवायु नियंत्रण में मदद करने, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखने में भी अमूल्य योगदान सिद्ध होगा।