आगरालीक्स …Agra News: दुखद, आगरा में कारोबारी की पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के कुछ घंटे बाद उसी जगह कारोबारी का भी शव मिला। ( Agra News: 55 year old Businessman dead body found on railway track after wife death)
आगरा के सिकंदरा के बाईंपुर के में कारोबारी महेश कुमार यादव ( 55) का बिल्डिंग मैटेरियल का काम है। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। शनिवार शाम को कारोबारी महेश कुमार यादव की पत्नी सावित्री देवी का शव सिकंदरा में रेलवे ट्रैक पर मिला था, सावित्री देवी के ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड करने की आशंका जताई गई थी।
सुबह कारोबारी ने भी उसी जगह की सुसाइड
पुलिस ने शनिवार रात में महेश कुमार यादव को पत्नी सावित्री देवी के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दी थी। रविवार सुबह सिकंदरा में जिस जगह पर सावित्री देवी का शव मिला था उसी जगह पर कारोबारी महेश कुमार यादव का भी शव मिला है। उनके भी ट्रेन के आगे कूदने की आशंका है। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।