आगरालीक्स ….आगरा में हत्या, घर के बाहर मिला शव।

आगरा के के पिनाहट क्षेत्र के गांव बासौनी में 58 साल के किसान राम सरन भदौरिया रविवार रात को अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सोमवार सुबह परिजन जागे, राम सरन का लहूलुहान शव चारपाई पर मिला।
कुल्हाडी से की गई हत्या
गले पर कुल्हाडी से किए गए वार के निशान थे, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राम सरन के दो पुत्र हैं एक बाहर रहता है और छोटा बेटा साथ रह रहा था।