आगरालीक्स…आगरा में दौड़ते समय कक्षा 5 का छात्र बेहोश होकर गिरा, मौत…जानें अचानक से कम उम्र में मौत के क्या हो सकते हैं कारण
आगरा के फतेहाबाद के गांव पलटुआपुरा का रहने वाला गिरीश कक्षा 5 का छात्र था. मंगलवार सुबह वह अपने साथ के बच्चों के साथ घर से बाहर दौड़ लगाने के लिए निकला था. दौड़ लगाते समय अचानक से उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी. वह वहीं बैठ गया. बच्चों ने गिरीश के परिजनों को इसकी सूचना दी. वे उसे लेकर शमसाबाद स्थित अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
जन्मजात हृदय रोग के कारण अचानक से हो सकता है कार्डियक अरेस्ट
एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के अनुसार बच्चों में कई तरह के जन्मजात हृदय रोग होते हैं, जो परिजनों से बच्चों में आते हैं. इन बीमारियों का कोई लक्षण नहीं होता है, लेकिन जब ज्यादा काम किया जाए तो इस तरह की बीमारियों में कार्डियक अरेस्ट हो सकता है. बच्चे की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकता है.
जन्मजात हृदय रोग
दिल में छेद
धमनियों का सिकुड़ा होना
वॉल्व का सिकुड़ा होना
ये होते हैं लक्षण
खेलते समय सांस फूलना
शरीर नीला पड़ जाना
थकान और कमजोरी महसूस होना