Thursday , 13 August 2026
Home आगरा Agra News: 600 people took an organ donation pledge, IMA Agra raised awareness about organ donation at Sursadan…#agranews
आगरा

Agra News: 600 people took an organ donation pledge, IMA Agra raised awareness about organ donation at Sursadan…#agranews

19

आगरालीक्स…आगरा में एक साथ 600 लोगों ने ली अंगदान की शपथ. आईएमए आगरा के डॉक्टरों ने सूरसदन में लोगों को किया अंगदान को लेकर जागरूक. बोले—इसे अभियान नहीं जन आंदोलन बनाना है…

विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर आईएमए आगरा द्वारा सूरसदन में अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल, डॉ. पंकज नगायच और डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से 600 से अधिक विद्यार्थियों और लोगों ने भाग लिया. विद्यार्थियों को अंगदान की प्रक्रिया, इसकी आवश्यकता, इससे जुड़ी भ्रांतियों तथा अंगदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई. 600 से अधिक उपस्थित लोगों ने अंगदान जागरूकता एवं इस महान मानवीय अभियान में सहभागिता की शपथ ली. उपस्थित जनसमुदाय ने संकल्प लिया कि वे स्वयं अंगदान के प्रति जागरूक होंगे तथा अपने परिवार और समाज में भी इसके लिए जागरूकता फैलाएंगे.

धर्मगुरुओं ने दिया मानवता का संदेश
कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक मंच पर आकर अंगदान जैसे मानवता के महान कार्य के लिए समाज को प्रेरित किया. महंत योगेश गिरी, मनकामेश्वर मंदिर; मौलाना उजैर आलम तथा फादर वर्गीज ने अंगदान को मानव सेवा और परोपकार का उत्कृष्ट माध्यम बताते हुए लोगों से इस नेक कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि अंगदान केवल किसी व्यक्ति को अंग देने का संकल्प नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी कई जिंदगियों में आशा और मुस्कान बनाए रखने का संकल्प है.

जानिए किसने क्या कहा
डॉ. पंकज नागायच, अध्यक्ष, IMA Agra ने कहा कि IMA Agra का उद्देश्य अंगदान को केवल एक अभियान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे जन-आंदोलन बनाना है. उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग मानवता के इस महान कार्य के लिए आगे आने को तैयार हैं. उन्होंने स्व प्रो डा एन एन अग्रवाल, समाज सेवी स्व गोविंद अग्रवाल का जिक्र करते हुए बताया कैसे इन लोगो ने स्वयं को समाज पर न्योछावर किया.

डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा, सचिव ने कहा कि मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में आशा बनना मानव जीवन की सबसे बड़ी सार्थकता हो सकती है. उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना आईएमए आगरा की प्राथमिकताओं में रहेगा.

डा . रणवीर त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ISCCM ने कहा कि अंगदान चिकित्सा विज्ञान से कहीं आगे बढ़कर मानवता की सेवा का माध्यम है. एक व्यक्ति के अंगदान से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है. डॉ शैफाली मजूमदार ने नेत्र दान पर लोगों को जागरूक किया और लोगों के सवालों के उत्तर दिये .

कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. हरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज, संयुक्त सचिव डॉ. करण रावत एवं डॉ. मिहिर गुप्ता , डा मुनीश्वर, डा सुनील शर्मा, डा पवन गुप्ता ,डा वीरेंद्र खंडेलवाल ,डा वाई बी अग्रवाल ,डा शम्मी कालरा ,डा सुनील अग्रवाल, डा संजय गोयल सहित अनेक चिकित्सक एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. बेबी रानी मौर्य तथा एसएनएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के वीडियो संदेश भी प्राप्त हुए, जिसमें उन्होंने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस जनजागरूकता अभियान की सराहना की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Woman jumped into the Yamuna; police searched for five hours… she was found sitting in a school…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोबाइल को लेकर पति से नाराज महिला यमुना में कूदी....

आगरा

Agra News: Agra’s Rosebud Club celebrated the Teej festival with great enthusiasm…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के रोजबड क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव, 16 अगस्त...

आगरा

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha concluded at the Narvadeshwar Mahadev Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विश्राम, हवन-पूजन...

आगरा

Agra News: St. Peter’s College Old Boys Association, Agra, planted saplings in Khaspur…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने खासपुर में लगाए...

error: Content is protected !!