आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट हो रहा है, 30 फीसदी ही टेस्ट देने पहुंच रहे हैं। सीसीटीवी और कंप्यूटर की मदद से हो रहे टेस्ट में फेल हो रहे हैं। ( Agra News: 259 Permanent Driving licence issued after test on Testing track start in Agra#Agra )
आगरा में आरटीओ कार्यालय में स्थानीय लाइसेंस के लिए 300 आवेदन हर रोज आते हैं। पुलिस लाइन में दोपहिया और चार पहिया वाहनों को चलवा कर देखा जाता था इसके बाद रिपोर्ट दी जाती थी उसके आधार पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते थे। हर रोज 150 से 200 स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बन रहे थे।
11 दिन में बने 259 ड्राइविंग लाइसेंस
रुनकता में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक बनाया गया है। इस ट्रैक पर पांच मई से स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जा रहा है, सीसीटीवी और कंप्यूटर की मदद से निगरानी की जा रही है। इसके चलते लोग टेस्ट में फेल हो रहे हैं। एक से चार मई तक पुराने तरीके से 1200 लाइसेंस बनाए गए। छह से 15 मई तक 1459 लाइसेंस बने हैं इस लिहाज से टेस्टिंग ट्रैक में टेस्ट शुरू होने के बाद 11 दिन में 259 लोगों के ही स्थायी लाइसेंस बने हैं । आवेदन की संख्या घटकर 150 हो गई है और इसमें से भी 30 प्रतिशत आवेदक ही टेस्ट देने पहुंच रहे हैं।