आगरालीक्स…… आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े जारी, जानें आज कितने नए केस मिले, अब एक्टिव केस हैं कितने।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में 3304 सैंपल की जांच की गई। जबकि कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। इस तरह आगरा में शुक्रवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।
सात एक्टिव केस
आगरा में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जबकि कोरोना पॉजिटिव तीन मरीज ठीक हो गए। अब आगरा में कोरोना के सात सक्रिय केस हैं। इन सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में घर पर चल रहा है।