आगरालीक्स ….योगी 2.0 कैबिनेट में आगरा और अलीगढ़ मंडल के विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, कैबिनेट की सूची तैयार, कुछ देर बाद चाय पर बुलाने की चर्चा।

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। अटल विहारी बाजपेयी, इकारा स्टेडियम लखनऊ में शुक्रवार शाम चार बजे से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अभी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, सूची तैयार हो चुकी है। जल्द ही चाय पर मंत्री बनाए जा रहे विधायकों को बुलाने की चर्चा है।
आगरा से पहुंचे लोग
इस बार शपथ ग्रहण समारोह में कारोबारियों, डॉक्टर और शिक्षाविदों को भी आमंत्रित किया गया है। आगरा से भी बड़ी संख्या में कारोबारी, डॉक्टर के साथ ही पार्षद भी समारोह में शामिल होंगे। गुरुवार शाम को ही आगरा से लोग लखनऊ पहुंच गए। कुछ लोग शु्क्रवार को भी जाएंगे।
आगरा और अलीगढ़ से ये बन सकते हैं मंत्री
बेबी रानी मौर्य विधायक आगरा दक्षिण, पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड व पूर्व मेयर आगरा
श्रीकांत शर्मा विधायक मथुरा शहर, पूर्व मंत्री
चौधरी लक्ष्मीनारायण विधायक छाता पूर्व मंत्री
अंजुला सिंह माहौर विधायक हाथरस पूर्व मेयर आगरा
संदीप सिंह विधायक अतरौली, पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते