आगरालीक्स…आगरा के विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें. इंटर पास कर सकते हैं ये कोर्स. इन कोर्सों के साथ “सीखते हुए कमाने” का मिलेगा अवसर. जानिए कौन से हैं कोर्स
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के अंतर्गत सात नए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ उद्योगों में अप्रेंटिसशिप, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा कार्यानुभव प्राप्त होगा। यह पहल विद्यार्थियों को "सीखते हुए कमाने" (Learn, Earn & Grow) का अवसर प्रदान करेगी।ये हैं कोर्स
विश्वविद्यालय के दाऊ दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में बी.एससी. मीडिया कम्युनिकेशन, बीबीए लॉजिस्टिक्स एवं बी.एससी. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स
सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में बीबीए (इवेंट मैनेजमेंट) एवं बीबीए (रिटेल ऑपरेशंस)
यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर में बी.एससी. एनीमेशन एवं वीएफएक्स पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in तथा संबंधित संस्थानों से प्राप्त की जा सकती है। कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कहा कि ने कहा कि अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ उद्योगों का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगा। प्रशिक्षण अवधि में मिलने वाला स्टाइपेंड उन्हें आर्थिक सहयोग देने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। यह पहल विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए सक्षम बनाएगी।