आगरालीक्स…Agra News: आगरा में डिप्थीरिया से बचाव के लिए 70 हजार बच्चों के लगी वैक्सीन ( Agra News: 70000 student vaccinated with diphtheria vaccine#Agra)
मुख्या चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 24 अप्रैल से 10 मई के बीच में स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 3341 स्कूलों में टीमों ने जाकर डिप्थीरिया (गलघोंटू) जैसी संक्रामक बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए टीकाकरण किया। सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अभियान चलाकर बच्चों को टीका लगाया गया। अभियान में डीआईओएस और बीएसए का सहयोग लिया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को टीका लगाया। टीडी-10 का टीका 52674 और टीडी-16 का टीका 17341 छात्र-छात्राओं को लगाया है। डीआईओ ने बताया कि डिप्थीरिया का बैक्टीरिया नाक और गले की श्लेष्मा झिल्ली को प्रभावित करता है। संक्रमण के दो से चार दिनों के बाद ही इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यह बीमारी बच्चों को ही नहीं वयस्कों को भी प्रभावित करती है।
डीआईओ ने बताया कि डिप्थीरिया बैक्टीरिया को फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता और साफ-सफाई बहुत महत्वपूर्ण है। अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं, खासकर खाने से पहले और शौचालय जाने के बाद। इसके अलावा, अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखें।
डिप्थीरिया के लक्षण-