आगरालीक्स …..आगरा में 74 वें जन्मदिन से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज। एबीवीपी के संगठन मंत्री से लेकर सांसद तक का राजनैतिक सफर।

आगरा की अजंता कॉलोनी धौलपुर हाउस निवासी राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का दिल्ली में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एक जुलाई 1949 को हुसैनाबाद बलिया उत्तर प्रदेश में जन्मे हरद्वार दुबे ने एबीवीपी के संगठन मंत्री के पद पर काम किया।
1989 में बने विधायक, 2020 से राज्यसभा सदस्य
हरद्वार दुबे ने 1989 में आगरा छावनी से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के क्रष्णवीर सिंह कौशल को हराकर आगरा छावनी से विधायक चुने गए। 1991 में वे दोबारा विधायक चुने गए। कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे, इसके बाद उन्होंने 2005 में खेरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ा और हार गए। 26 नवंबर 2020 को राज्यसभा सदस्य बने।