आगरालीक्स …नीट यूजी की काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू हो रही है, एसएन की एमबीबीएस की 200 सीटों के लिए प्रवेश लिया जाएगा। ( NEET UG 2024 Counselling from 14 August to 30th October)
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट 2024 की काउंसलिंग का कार्यक्रम पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग चार चरणों में होगी, इस तरह 30 अक्टूबर तक एमबीबीएस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी।
सरकारी मेडिकल कालेजों के लिए दो हजार, निजी के लिए दो लाख
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस दो हजार रुपये है तो निजी मेडिकल कालेजों की सिक्योरिटी मनी 30 हजार रुपये है।