आगरालीक्स…Agra News: आगरा के बड़े अस्पताल में भर्ती मरीज में निजी लैब ने की कोरोना की पुष्टि, मरीज को अस्पताल में ही किया गया आइसोलेट। ( Agra News: 77 year old patient test Corona positive in Private lab in Agra#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिरोजाबाद निवासी 77 साल के मरीज को कूल्हे की सर्जरी के लिए सिकंदरा क्षेत्र के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज को बुखार आने पर निजी लैब से कोरोना की जांच कराई गई। निजी लैब की सोमवार शाम को रिपोर्ट आई, रिपोर्ट में मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी। स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी गई है।
अस्पताल में मरीज किया गया आइसोलेट
मरीज को अभी अस्पताल में ही आइसोलेट कर दिया है। मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराई जाएगी। मरीज के सभी सैंपल लेकर एसएन में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
कोरोना में लंबे समय तक बुखार
इस बार देश में कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना में लंबे समय तक हल्का बुखार आ रहा है। इसके साथ ही थकान, गले में खराश और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो रही है।