आगरालीक्स…आगरा में 8 व्यक्तियों को किया गया गुंडा घोषित. हर समय रहेगी पुलिस की इन पर निगरानी. इनमें से एक को 6 महीने के लिए किया जिला बदर
अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा केशव चौधरी की कोर्ट द्वारा प्रचलित गुण्डा अधिनियम के 8 वाद में विपक्षीगण व सरकार की ओर से संयुक्त निदेशक के निर्देश में सहायक अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार को सुनने के बाद 8 व्यक्तियों को गुण्डा घोषित किया गया है. इनमें से एक को छह महीने के लिए जिला बदर घोषित किया गया है.

ये हैं 8 अभियुक्तों के नाम
- श्यामवीर पुत्र नेकराम निवासी ग्राम पीपलखेड़ा थाना खेरागढ़ आगरा — छह महीने के लिए जिला बदर
- इमरान पुत्र असगर निवासी मोहल्ला तालाब कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी आगरा— छह महीने के लिए निगरानी
- शाहरुख पुत्र पप्पू निवासी मोहललाा फर्राश खाना कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी आगरा — छह महीने के लिए निगरानी
- इकलास पुत्र निजाम निवासी मोहललाा रोजातल कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी — छह महीने के लिए निगरानी
- इकलास पुत्र सफी निवासी मोहललाा चोक कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी— छह महीने के लिए निगरानी
- शीटू पुत्र इंतजार निवासी मोहलला तालाब ऊपर पहाड़ कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी — छह महीने के लिए निगरानी
- शाहिद पुत्र सहीद निवासी रोजा ताल कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी — छह महीने के लिए निगरानी
- नदीम पुत्र कदीर निवासी मोहलला फर्राश खाना/खोजी सराय कस्बा व थाना फतेहपुर सीकरी — छह महीने के लिए निगरानी