आगरालीक्स ……आगरा के 80 साल के पूर्व उपायुक्त की 70 साल की पूर्व प्राचार्य संग एक नेक कार्य के लिए प्रेम कहानी, दोनों ने शादी कर ली और आगरा आ गए हैं, कुछ करना है, इस उम्र में जुनून देखिए।
आगरा के बाह के गांव फरैरा निवासी 80 साल के माता प्रसाद सैंथिया खाद्य सुरक्षा विभाग से रिटायर हुए हैं। उनकी पत्नी का निधन हो गया, इसके बाद से उनकी जिंदगी में खालीपन आ गया था। उन्होंने अपने फेसबुक पर आठ महीने पहले देवास मध्य प्रदेश में किए गए सेवा कार्य की एक पोस्ट अपलोड की थी। उनकी पोस्ट को अंधेरी मुंबई की रहने वाली पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी ने पसंद किया और उनकी एनजीओ से जुड़ने की इच्छा जाहिर की।

पांच मिनट की मुलाकात में एक दूसरे के संग रहने का लिया फैसला
पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया से पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी देवी मिलना चाहती थी। वे अपने बच्चों का टूर लेकर उज्जैन पहुंच गई, पूर्व उपायुक्त उज्जैन में थे, यहां दोनों की मुलाकात हई। पांच मिनट की मुलाकात में दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए।
पति के बाद बेटी की मौत ने पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी को तोड़ दिया
पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी के पति की मौत हो गई थी, उनकी एक बेटी थी, 22 साल की बेटी पूजा एक कंपनी में एचआर मैनेज थी। उन्होंने शादी तय कर दी लेकिन शादी से दो महीने पहले पक्षाघात से पूजा की मौत हो गई। इस घटना ने उन्हें तोड़ दिया। उनके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं, दो भाई विदेश में हैं।
22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए
पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया और पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी ने अपने परिजनों को शादी करने के बारे में बताया। वे भी उनकी शादी कराने के लिए तैयार हो गए। 22 अप्रैल को मुंबई के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।
बाह में बना रहे वृद्धाश्रम
पांच मई को माता प्रयाद सैंथिया अपनी पत्नी भावेश्वरी के साथ अपने गांव बाह में आ गए। वे अपनी संस्था निर्मल प्रेम मेमोरियल सोसायटी बनाकर गांव में वृद्धाश्रम तैयार करा रहे हैं। जिससे बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान हो सके। इसके साथ ही उनकी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा का कार्य कर रही है।