आगरालीक्स ….आगरा के संगीत जगत में थमी तबले की थाप, वरिष्ठ तबला वादन कलाकर लालजी प्रभाकर का निधन,
आगरा के गोकुलपुरा, राजा की मंडी के रहने वाले आगरा कॉलेज के संगीत विभाग से सेवानिवृत्त 80 वर्ष के लाल जी प्रभाकर का रविवार रात निधन हो गया, वे तबला वादन के साथ ही संगीत, गायन और नृत्य के भी कलाकार थे। ( Agra News : 80 year old Tabla Player Lal Jee Prabhakar Passes away )
उनके तबले की थाम संगीत के कार्यक्रमों में जान डाल देती थी।
संगीत जगत के लिए क्षति
लाल जी प्रभाकर के निधन से संगीत जगत को अपूर्णनीय क्षति है। उनके परिवार में राकेश प्रभाकर, रवि (रविन्द्र प्रभाकर एवम् दीपक प्रभाकर)हैं जो संगीत के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नाम है। लाल जी प्रभाकर की अनुपस्थिति आगरा संगीत जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है। वरिष्ठ दंत रोग चिकित्सक व गायक डॉ. अनिल वर्मा, एक्स फैक्टर फेम प्रसिद्ध गायक करतार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं, कहा कि उनकी कमी हर कार्यक्रम में खलेगी। भारतीय संगीत शिक्षालय आगरा परिवार के देवाशीष गांगुली ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।