आगरालीक्स…. आगरा में बारिश के बाद गर्मी और उमस के बीच जाम, स्कूल की छुट्टी होते ही बिगड़े हालात। ( Agra Traffic News : Traffic Jam in Agra)
आगरा में सोमवार सुबह 10.30 बजे के बाद मौसम बदल गया, बादल छाने के साथ ही बारिश होने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश बंद हो गई लेकिन जगह जगह जाम लग गया। भगवान टॉकीज से लेकर एमजी रोड के चौराहों पर वाहन फंसे रहे।
स्कूल की छुट्टी होते ही बिगड़े हालात
दोपहर 12 बजे के बाद स्कूल की छुट्टी होते ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एमजी रोड पर हरीपर्वत के साथ ही वजीरपुरा रोड, मदिया कटरा रोड, खंदारी चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया पर जाम लगा रहा।