आगरालीक्स… वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा।
आगरा के फतेहाबाद रोड निवासी 84 साल के पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन को तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रात में उनका निधन हो गया।

पार्षद से सांसद तक
पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का जन्म 1939 में हुआ था, वे 1968 और 1971 में नगर पालिका आगरा के सदस्य रहे। इसके बाद 1980 और 1989 में कांग्रेस से आगरा के सांसद रहे। इससे पहले उनके बाबा सेठ अचल सिंह 1952 से 1977 तक आगरा के सांसद रहे थे। पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की शव यात्रा बुधवार दोपहर एक बजे फतेहाबाद रोड पर टीडीआइ माल के पास स्थित निवास से शुरू होगी और विद्युत शवदाह गृह ताजगंज पर अंतिम संस्कार होगा।