आागरालीक्स…आगरा में वाहनों की चेकिंग हर चौराहे पर. मोबाइल फोन पर बात करते 60 के तो मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 20 वाहन चालकों के कटे चालान….कारों से उतरवाईं काली फिल्म..कुल 2302 के कटे चालान
यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले तथा वाहनों पर ब्लैक फिल्म एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 60 चालान तथा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध 06 चालान एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 20 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 86 चालानों की कार्रवाई की गई।इस सघन अभियान में यातायात पुलिस की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई एवं यातायात नियमों के पालन करने के लिये जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु सम्बन्धी पम्पलेट वितरण किये गये एवं पी0ए0 सिस्टम द्वारा आम जनता को यातायात यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक सुरक्षित, अनुशासित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था प्रदान करना था ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
आगरा महानगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 2302 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की तथा 02 वाहनों को सीज किया गया। इस सघन अभियान में स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उक्त अभियान का उद्देश्य नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था।यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करना और जिम्मेदार नागरिक बनना जरूरी है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट आगरा सभी से अपील करता है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें हम सभी की जिम्मेदारी है। कि एक- दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके। आगरा यातायात पुलिस आपसे अपील करती है यातायात नियमों का पालन करेंखुद सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दे।