आगरालीक्स ….आगरा में खून के रिश्तों को प्रापर्टी दान करने पर छूट का लाभ 8000 से अधिक लोगों ने लिया। 2600 करोड़ की प्रोपर्टी परिजनों ने दान की। 16 दिसंबर को अंतिम दिन आगरा में निबंधन विभाग में लंबी लाइन लगी रही।

प्रदेश सरकार ने 17 जून से 16 दिसंबर तक खून के रिश्तों में प्रोपर्टी दान करने पर स्टाम्प शुल्क में छूट दी थी, इस योजना के तहत प्रोपर्टी की कुल कीमत का एक प्रतिशत स्टांप शुल्क और पांच हजार रुपये स्टांप के जमा कर प्रोपर्टी अपने परिचितों को दान की जा सकती थी। आगरा में प्रोपर्टी दान करने के लिए लंबी लाइन लगी रही।
8827 लोगों ने परिचितों को दान की प्रोपर्टी
16 दिसंबर को योजना का अंतिम दिन था, इस योजना के तहत आगरा में 8827 लोगों ने प्रोपर्टी दान की। छह महीनों में निबंधन विभाग में 26 करोड़ से ज्यादा का स्टांप शुल्क भी जमा हुआ, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि 2600 करोड़ की प्रोपर्टी परिजनों ने दान की। 16 दिसंबर को योजना समाप्त हो गई। अंतिम दिन भी लंबी लाइन लगी रही।
ये ले सकते थे योजना का लाभ
इस योजना का लाभ परिवार के सदस्यों में पिता माता, पति पत्नी, बेटा बेटी, बहू, दामाद, सगा भाई, सगी बहन और उनके बच्चे शामिल किए गए थे। इन्हें खून का रिश्ता मानते हुए छूट दी गई थी।