Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 8th class girl student left to go to school with sister…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 8th class girl student left to go to school with sister…#agranews

191

आगरालीक्स…आगरा में हैरान करने वाली खबर. 8वीं की छात्रा के साथ स्कूल के शौचालय में हुआ कुछ ऐसा…दहशत में बहन के साथ स्कूल जाना छोड़ा…

आगरा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पढ़ने वाली दो छात्राएं दो महीने से स्कूल नहीं जा रही हैं. इनमें एक छात्रा कक्षा आठवीं की है. शाहगंज क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में आठवीं की छात्रा के साथ स्कूल के शौचालय में ऐसी घटना हुई कि वो दहशत में आ गई और बहन के साथ स्कूल जाना बंद कर दिया. छात्रा के पिता ने डीसीपी सिटी से मिलकर इसकी जानकारी दी जिसके बाद शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

डीसीपी सिटी कार्यालय पर एक छात्रा अपने परिजनों के साथ पहुंची. यहां छात्रा के पिता ने डीसीपी को बताया कि उनकी बेटी शाहगंज के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा है. सितंबर महीने में उसकी बेटी के साथ स्कूल में दो शर्मनाक घटना हुई है. स्कूल के शौचालय में उनकी बेटी को किसी छात्र ने दबोच लिया जिससे वह दहशत में आ गई और स्कूल जाना बंद कर दिया. बेटी ने जब ​परिजनों को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए. पिता ने स्कूल मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की, लेकिन आरोप है कि स्कूल ने सीसीटीवी नहीं दिखाए जिसके बाद थाना शाहगंज में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच की. कई छात्रों के फोटो उनकी छात्रा को दिखाए लेकिन वह किसी को पहचान नहीं सकी.

पिता का कहना है कि उनकी छोटी बेटी भी इसी स्कूल में पढ़ती है लेकिन घटना के बाद दोनों बेटियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. पिता ने डीसीपी से घटना की जांच करने और आरोपी का पता करने को कहा. डीसीपी सिटी के आदेश पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!