Thursday , 20 February 2025
Home आगरा Agra News: 9 day Shri Ram Katha in Kothi Meena Bazaar from 20th September…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 9 day Shri Ram Katha in Kothi Meena Bazaar from 20th September…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का कोठी मीना बाजार बनेगा चित्रकूट धाम. 20 से लीजिए श्रीराम कथा का आनंद. 3100 कलशों की यात्रा कल…

श्री कामतानाथ सेवा समिति के बैनर तले 20 से 28 सितंबर तक चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का वाचन होगा। नौ दिवसीय कथा में व्यास पीठ से भगवान श्री राम कथा के अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा।

यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा, महामंत्री धर्मन्द्र कुमार त्यागी व रामवीर सिंह चाहर ने दी। बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 19 सितम्बर को कलश यात्रा, प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक हवन यज्ञ पूजन, विश्वविश्यात गायक अजय याग्निक द्वारा 25 सितम्बर को शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ, 26 सितम्बर को मानस कवि सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय कवियों द्वारा शाम 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

आज व्यासपीठ जगतगुरु स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। बैठक आयोजित कर सभी कथा के लिए समिति के सदस्यों को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयप्रकाश त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, शैलेन्द्र उपाध्याय, आलौकिक उपाध्याय वात्सल्य उपाध्याय, हरेन्द्र शर्मा, श्रीकांत त्यागी, गजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

3100 कलशों के साथ निकलेगी कलश यात्रा
श्री राम कथा के लिए कलश यात्रा 19 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे चिंता हरण मंदिर जयपुर हाउस से 3100 कलशों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर वासियों को कथा अमृत पान के लिए प्रेरित करेगी। समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा जय भोले ने बताया कि श्री राम कथा में हर रोज दैनिक यजमान के साथ विशिष्ट अतिथि और मंदिरों के महंत, पीठाधीश्वर और संतों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Video News: Agra zone’s RTO team reached Premanand Maharaj. Asked questions about increasing accidents and got this answer…#agranews

आगरालीक्स…सड़क पर बस, ट्रक या बाइक चला रहे हैं तो प्रेमानंद महाराज...

आगरा

Agra News: Accident between two bikes head-on in Agra, youth riding both the bikes died….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो बाइकों का आमने—सामने एक्सीडेंट, दोनों बाइक सवार युवकों की...

आगरा

Agra News: Radhaswami Samadh opened for darshan in Agra. A large number of people arrived…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दर्शन के लिए खुली राधास्वामी समाध. 1888 लोगों ने पहले...

आगरा

Agra News: Shiv Barat will take place with pomp on Mahashivratri in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर नंदी पर विराजमान हो भगवान शिव जाएंगे गौर...

error: Content is protected !!