Agra’s Businessman Wife dead body found Markandey Ghat in Kashi
Agra News : 92 year old Radhaswami Mat Hajuri Bhawan Aacharya Dadaji Maharaj Agam Prasad Mathur passes away #agra
आगरालीक्स…. राधास्वामी मत (हजूरी भवन) के वर्तमान आचार्य व आंबेडकर विवि के पूर्व कुलपति दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर का निधन। बुधवार दोपहर में उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, कुछ देर बाद ही देह त्याग दी। वे 92 साल के थे। उनके निधन से राधास्वामी मत (हजूरी भवन) के अनुयायी पीपल मंडी स्थित हजूरी भवन में पहुंचने लगे हैं।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
जुलाई 1930 में जन्मे दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर आंबेडकर विवि के दो बार कुलपति रहे, उस समय आंबेडकर विवि का आगरा विवि था। वे राधास्वामी मत के वर्तमान आचार्य थे। दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर हजूरी भवन में रहते थे, उन्होंने सेंट जोंस डिग्री कॉलेज से पोस्टग्रेजुएशन की, इसके बाद आगरा कॉलेज में पढ़ाना शुरू किया। वे दो बार आगरा विवि के कुलपति भी रहे, पहली बार 1982 में आगरा विवि के कुलपति बने थे।
हजूरी रसोई की इमरात बनवाई
हजूरी भवन के प्रांगण में स्थित हजूरी रसोई को द्वितीय आचार्य हजूर महाराज ने साधु व बाहर से आने वाले अनुयायियों को निश्शुल्क भोजन और प्रसाद की व्यवस्था के लिए शुरू किया था। वर्तमान आचार्य प्रो. अगम प्रसाद माथुर दादाजी महाराज के निर्देशन में वर्ष 1980 में इस रसोई की चार मंजिला इमारत बनाई गई। वर्तमान में इस रसोई में सुबह और शाम को एक हजार से अधिक लोग भोजन करते हैं।