मथुरालीक्स… वसंत पंचमी पर्व पर मथुरा में पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए बाहरी वाहनों के वृंदावन में प्रवेश पर रोक रहेगी।
गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी एक साथ होने से बढ़ेगी भीड़
गणतंत्र दिवस के दिन ही वसंत पंचमी होने के कारण वृंदावन स्थित ठा. श्री बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू की हैं। वसंत पंचमी पर 25 जनवरी की शाम से लेकर 26 जनवरी की देर शाम तक वृंदावन में बाहरी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।
40 दिवसीय होली उत्सव भी शुरू होगा
ब्रज में वसंत पंचमी के दिन से ही 40 दिवसीय होली उत्सव भी प्रारंभ हो जाता है।
आज शाम से लागू होगी यातायात व्यवस्था
एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया आज शाम से वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वृंदावन में कॉमर्शियल, भारी और बाहरी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा चलेंगे। स्थानीय निवासी अपनी लोकल आईडी दिखाकर घर जा सकते हैं। आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।