Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: 95 post graduate students got tablet in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 95 post graduate students got tablet in Agra…#agranews

235

आगरालीक्स…आगरा में 95 पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को मिला टेबलेट. innovative कार्य, रिसर्च वर्क में आएगा काम…

उत्तर प्रदेश शासन की स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत टेबलेट का वितरण शनिवार को खंदारी परिसर स्थित सेठ पदम चंद जैन संस्थान में किया गया। इसकी मुख्य अतिथि रही कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो आशु रानी द्वारा की गई. टेबलेट वितरण कार्यक्रम में 3 संस्थान कंप्यूटर सेंटर, दाऊ दयाल संस्थान और गृह विज्ञान संस्थान के 95 परास्नातक छात्रों को इस योजना का लाभ आज प्राप्त हुआ और विशेष बात ये रही की आगरा के डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्विधालय द्वारा अब तक लगभग 99% छात्रों को मोबाइल / टेबलेट वितरण इस योजना के तहत हो चुका है ये जानकारी कार्यक्रम के संयोजक रहे प्रो अनिल कुमार गुप्ता द्वारा दी गई और उन्होंने ये भी बताया की छात्र के द्वारा किये गए किसी भी innovative कार्य, रिसर्च वर्क को बेस्ट प्रैक्टिस के तहत छात्रों खुद ही सम्बंधित वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं और ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी इस योजना के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा ही नहीं बल्कि हर तकनिकी जानकारी और सरकार द्वारा समय समय पर प्रदान की जाने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं.

कोटा विश्वविद्यालय से आई हुईं कुलपति प्रोफ नीलिमा सिंह ने इस कार्यक्रम की सरहाना की और छात्रों से कहा की ज्ञान को अब टेक्नोलॉजी से जोड़ने का समय आ गया हैं तो इसलिए टेबलेट का सदुपयोग करके ज्ञान बढ़ाये और सेल्फी या वीडियो अपने पर्सनल मोबाइल से ही बनाये यानि मनोरंजन नहीं ये टेक्नोलॉजी सरकार आपको हर क्षेत्र की शिक्षा और जानकारी घर बैठें ही आसानी से उपलब्ध हो जाये इसलिए मुफ्त वितरण कर रही है. छात्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर बने इसके लिए ये सरकारी योजना बहुत अच्छी है.

आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ आशु रानी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुए टैबलेट से छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा यह टेबलेट आने वाले समय में छात्रों को नौकरी ढूंढने तथा ऑनलाइन फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने में भी सहायक होंगे। लेकिन सभी छात्रों को इसका सही से इस्तेमाल करना चाहिए क्यूंकि इसमें पहले से ही शिक्षा सम्बंधित एप्लीकेशन डाउनलोड हैं और आप इसका कैसे और किसलिए उपयोग करते हैं इसपर निगरानी रखी जाती हैं। संचालन प्रोफेसर बृजेश रावत द्वारा किया गया और सभी शिक्षक, छात्र और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

आगरा

Agra News: Sports injury specialist Dr. Rajat Sarv Kapoor honored in Noida on National Sports Day…#agranews

आगरालीक्स…राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगरा के स्पोर्टस इंजरी विशेषज्ञ डॉ. राजत सर्व...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas gifts modern amenities to a Saraswati Shishu Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित...

error: Content is protected !!