आगरालीक्स आगरा में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित 96 साल के पिता को बेटे ने घर से निकाला।
आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में 96 साल के बुजुर्ग पहुंचे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग ने अपना दर्द बताया, कहा कि बेटा उनका ध्यान नहीं रखता है, उन्हें परेशान करता है इसलिए वृद्धाश्रम आना पड़ा है अब यहीं रहुंगा। बेटे से अब कोई उम्मीद नहीं है।
राष्ट्रपति पदक से हो चुके हैं सम्मानित
रामलाल वृद्धाश्रम पहुंचे 96 साल के बुजुर्ग ने बताया कि वे रिटायर शिक्षक हैं और उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।