आगरालीक्स आगरा में वन महोत्सव मनाया जा रहा है, आप भी पौधे लगा सकते हैं। ( Van Mahotsav celebration in Agra)
शहर व वनकर्मी तथा स्थानीय लोगों द्वारा पौधारोपण थीम “एक पेड़ माँ के नाम“ एवं पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव सप्ताह को मनाया गया। पौधारोपण के अन्तर्गत पीपल, जामुन, बेलपत्र, शहतूत, एवं सहजन के पौधे रोपित किये गये। महेन्द्र सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं वनकर्मी तथा स्थानीय जनता द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया।
पौधारोपण के अन्तर्गत हरिशंकरी (पीपल, पाकड़, बरगद) के पौधे रोपित किये गये। पौधारोपण को सुरक्षित करने हेतु मौके पर ही ट्री गार्ड लगाया गया। उक्त के अतिरिक्त पिनाहट एवं किरावली रेंज के अन्तर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण तथा उनकी सुरक्षा हेतु जनता को जागरूक किया गया एवं पौधे वितरित किये गये।