आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन पथवारी मंदिर लोहामंडी पर 9वां नवरात्रि महोत्सव चल रहा है. कलश यात्रा व स्थापना से शुरू हुआ कार्यक्रम
प्राचीन पथवारी मन्दिर पुनिया पाड़ा लोहा मण्डी आगरा पर 9वां नवरात्रि महोत्सव में सोमवार से शुरू हो गया है। यह कलश यात्रा व स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि मनोज नीखरा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड) व कैलाश मन्दिर महंत निर्मल गिरी, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के बड़े बेटे वात्सल्य उपाध्याय, राहुल चौधरी क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र भाजपा, बाबा सुभाष ढल, राजवीर, ललित शर्मा, विवेक राजपूत, दीपविनायक पटेल, शुभम पटेल उपस्थित रहे।
