Thursday , 18 June 2026
Home आगरा Agra News: A grand Kalash Yatra was taken out on Kamla Nagar Mughal Road, 101 women carried the Kalash…#agranews
आगरा

Agra News: A grand Kalash Yatra was taken out on Kamla Nagar Mughal Road, 101 women carried the Kalash…#agranews

383

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर मुगल रोड पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा, 101 महिलाओं ने उठाए कलश. वृंदावन धाम की कथा व्यास सरस किशाेरी ने प्रथम दिन बताया कथा श्रवण का महात्म्य

पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं यूं ही कलश को सिर पर रखकर नहीं चलतीं। श्रीमद् भागवत कथा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में निकलने वाली कलश यात्रा का महत्व अत्याधिक गूढ़ है। इस पर विस्तार से ज्ञान चर्चा करते हुए कथा व्यास सरस किशाेरी(वृंदावन धाम) ने श्री मद् भागवत कथा श्रवण का महात्म्य बताया। मुगल रोड, कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरियन अपार्टमेंट में अनुपम ओमेरियन रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को कथा से पूर्व श्रीजगन्नाथ मंदिर, रश्मि नगर से अनुपम ओमेरियन अपार्टमेंट तक कलश यात्रा निकाली गयी।

संस्था के अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने बताया कि 101 कलश महिलाओं ने सिर पर धारण किये। 13 मार्च को हवन एवं प्रसादी के साथ कथा का समापन होगा। हर वर्ष सोसायटी के लोग धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं। जिसके अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के बाद कथा का महात्म्य कथा व्यास सरस किशोरी ने बताया। उन्होंने कहा कि कलश में जल के रूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। श्रीमद् भावगत कथा की 108 परिक्रमा का फल श्रीवृंदावन धाम की परिक्रमा के बराबर है। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से जीवन के सभी संताप दूर होते हैं।

मुख्य यजमान अमित अग्रवाल पारुल, छवि अग्रवाल कलश यात्रा में सिर पर पवित्र ग्रंथ एवं लड्डू गोपाल लेकर चले और व्यास पूजन किया। इस अवसर पर दैनिक जजमान दीपक गुप्ता और ज्योति गुप्ता, रमेश भट्टर, बेला, नरेश अग्रवाल, सुरभि, गोविंद अग्रवाल, अंजना, मनीष अग्रवाल, पूजा, जीतू, शिखा, सुनील, रानी, राजू, विनीता, अमन, अकांक्षा, सिद्धार्थ, कनक, अनुज विकल, स्वाति, राहुल, शिल्पी, राहुल गुप्ता, पंकज, तरुणा, विशाल, कशिश मुरझानी, प्रमोद मोदी, पदमा, अनुराग, अंशु, अंजू, मनीष, दिलीप मुरझानी, हरीश मखीजा, मीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कथा की व्यवस्थाएं सौरभ कृष्ण उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, राजेश कुमार, संतोष आदि ने संभालीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: 40 quintals of unclaimed khoa seized at Agra Cantt railway station….#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 40 कुंतल लावारिस खोआ बरामद. 80 बोरों...

आगरा

Obituaries of Agra on 18th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Silver trader accuses acquaintance of failing to pay for silver purchase; case filed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में परिचित ने व्यापारी से 48.73 लाख की चांदी खरीदने के...

आगरा

Agra Live News: Mass yoga session at Mehtab Bagh in Agra to mark International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मेहताब बाग पर सामूहिक योगाभ्यास,...

error: Content is protected !!