आगरालीक्स…बरसाना में लड्डू होली 7 को तो लठामार होली 8 मार्च को. 20 लाख लोगों के आने का अनुमान. आज रात से बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद. 5 किमी पैदल चलना होगा
बरसाना की लड्डू होली 7 मार्च को खेली जाएगी तो वहीं विश्व प्रसिद्ध लठामार होली 8 मार्च को. सीएम योगी आदित्यनाथ कल बरसाना में आ सकते हैं. होली को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. अनुमान लगाया गया है कि इस बार बरसाना में 20 लाख श्रद्धालु आ सकतेहैं. ऐसे में यातायात व्यवस्था से लेकर पार्किंग तक की पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. गुरुवार रात 8 बजे से वाहनों का प्रवेश बरसाना में बंद रहेगा.
ये होंगी यातायात व्यवस्था
बरसाना में आज रात 8 बजे से वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा वहीं श्रद्धालुओं को 5 किमी तक पैदल चलना होगा. प्रशासन ने यहां 56 पार्किंग बनाई हैं. गोवर्धन, छाता, नंदगांव की तरफ से आने वाले किसी भी वाहन को बरसाना में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. कस्बे में तीन वीआईपी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. मेला क्षेत्र में 100 बैरियर लगाए गए हैं.